पूर्वी सिंहभूम

रोड नंबर 11 में कचरे का अंबार

मो.फैयाज आलम की सूचना पर तुरंत हुई सफाई

पूर्वी सिंहभूम: मानगो नगर निगम अंतर्गत रोड नंबर 11, मांझी पेट्रोल पंप के पीछे कबीरीया स्कूल जाने वाले रास्ते में आधे रास्ते पर कचरे का अंबार लगा हुआ था। आज कुछ देर पहले जब सामाजिक कार्यकर्ता फैयाज जी वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने इस बदहाल स्थिति को देखा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मो.फैयाज आलम ने तुरंत नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार से संपर्क किया। सूचना मिलते ही सिटी मैनेजर ने तत्परता दिखाते हुए नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर भेजा और कचरे की सफाई करवाई गई।

इस दौरान सिटी मैनेजर निशांत कुमार ने कहा कि “इस जगह के लोग समय पर सूचना क्यों नहीं देते? मो.फैयाज आलम जैसे लोग हर मामले में आगे आते हैं, शहर को ऐसे ही जागरूक नागरिकों की जरूरत है। जब सभी लोग जिम्मेदारी लेंगे, तभी शहर साफ और स्वच्छ रह पाएगा।”

यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ शहर का सपना साकार हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!