नाली जाम और पानी बहाव की समस्या पर फैयाज आलम की त्वरित कार्रवाई दो स्थानों पर पहुंचकर नगर निगम से करवाई सफाई

मानगो में लगातार बढ़ रही नाली जाम की समस्या एक बार फिर सामने आई। पुरुलिया रोड नंबर 3, जाकिर नगर कब्रिस्तान के पास नाली बंद होने से सड़क पर पानी बहने लगा, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान सुबह 7:50 बजे मोहम्मद फैयाज आलम को एक नागरिक ने फोन कर स्थिति की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही फैयाज आलम ने तत्काल नगर निगम के अधिकारी पांडे जी से संपर्क किया। पांडे जी तुरंत मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मियों को बुलाकर नाली का जाम खुलवाया। कुछ ही देर में सड़क पर जमा पानी साफ हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
इसी तरह की समस्या पुरुलिया रोड नंबर 6, गनगोर स्वीट के पास भी थी, जहां नाली जाम होने के कारण सड़क पर पानी फैला हुआ था। फैयाज आलम अपने टीम के साथ वहां भी पहुंचे और नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा नाली की सफाई करवाकर समस्या का समाधान किया। इस दौरान आजाद समाज पार्टी जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के जिला उपाध्यक्ष तथा वार्ड 24 के भावी प्रत्याशी मोहम्मद राशिद खान भी मौजूद रहे।
आजाद समाज पार्टी कांशीराम जिला उपाध्यक्ष मो.फैयाज आलम ने बताया कि मानगो क्षेत्र में किसी भी तरह की जनसमस्या की सूचना मिलते ही वे पूरी तत्परता से उसे हल करवाने की कोशिश करते हैं। तीन दिन पहले भी उन्होंने इलाके में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को बनवाने का कार्य करवाया था। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से वे लगातार इलाके की समस्याओं को दूर करने में जुटे रहते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 29 की जनता पूरा समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे पर खरा उतरना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।




