पश्चिमी सिंहभूम

रंगीला स्टार फुटबॉल खेल प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन

चाईबासा/तिरिलबासा (मंदिरबासा): पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत रंगीला स्टार तिरिलबासा के तत्वावधान में चार दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता–2026 का आयोजन आगामी 8 फरवरी 2026 से 11 को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन शिव मंदिर (डोंकासाई) तिरिलबासा मंदिरबासा खेल मैदान में किया जाएगा, जिसमें कुल 48 टीमें भाग लेंगी।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 2801 रुपये निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पुरस्कार विवरण:

प्रथम पुरस्कार: ₹33,000 + खस्सी एवं ट्रॉफी

द्वितीय पुरस्कार: ₹21,000 + खस्सी एवं ट्रॉफी नकद एवं ट्रॉफी

तृतीय पुरस्कार: ₹13,000 रु + खस्सी एवं चतुर्थ से छठवां तक 7000 रु + खस्सी एवं सातवां से लेकर बारहवां तक खस्सी देकर सम्मानित किया जाएगा साथ ही साथ आकर्षक पुरुस्कार से भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा !इसके अलावा 40+ वर्ग एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। महिला वर्ग की प्रतियोगिता 11 फरवरी 2026 को होगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹8,000 एवं द्वितीय पुरस्कार ₹6,000 रखा गया है।साथ ही साथ मुर्गा पाड़ा का भी आयोजन किया गया !

प्रतियोगिता के दौरान GORI CHOPOL DANCE GROUP, JAMSHEDPUR द्वारा 11 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे रंगारंग छोपोल नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन स्थल पर देशी-विदेशी शराब एवं नशा पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए इच्छुक टीमें संपर्क नंबर 9931173931 एवं 6299740365, 6201409645 पर संपर्क कर सकती हैं। साथ ही, प्रवेश शुल्क का भुगतान गूगल-पे के माध्यम से भी किया जा सकता है।

आयोजकों ने क्षेत्र की सभी टीमों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!