पश्चिमी सिंहभूम

चाईबासा में भाजपा का बंद

दुकानों पर ताले, सड़कों पर टायर जलाए गए, यातायात ठप

चाईबासा: नो-एंट्री की मांग कर रहे आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा और सामाजिक संगठनों द्वारा बुलाए गए कोल्हान बंद का व्यापक असर चाईबासा और आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है।

सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और बाजारों में घूमकर बंद को सफल बनाने की अपील की। ताम्बो, सदर बाजार, बस स्टैंड और शहीद पार्क स्थित अधिकांश दुकानों को कार्यकर्ताओं ने बंद करा दिया। शहर के कई पेट्रोल पंप, दुकानें और प्रतिष्ठान बंद हैं।

चक्रधरपुर में बंद का मिला-जुला असर दिखा। पवन चौक और मेन रोड इलाके की कई दुकानें बंद हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में दुकानें खुली हैं। लंबी दूरी की बस सेवाएं पूरी तरह ठप हैं।

सोनुआ में बंद का सबसे व्यापक असर देखने को मिला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एनएच-320डी को जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। पूरे क्षेत्र में दुकानें और प्रतिष्ठान बंद हैं, साथ ही भारी वाहनों और बसों का परिचालन पूरी तरह से रुका हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!