काशिफ रज़ा बने आजाद समाज पार्टी के स्टार प्रचारक

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करते हुए अहम निर्णय लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चंद्रशेखर आज़ाद ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया है।
इस निर्णय के बाद झारखंड और बिहार दोनों राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का कहना है कि काशिफ रज़ा का यह अनुभव और उनकी संगठनात्मक पकड़ बिहार में बहुजन विचारधारा को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि काशिफ रज़ा ने हमेशा वंचित, शोषित और बहुजन समाज के हक़ और अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। उनकी नियुक्ति से निश्चित तौर पर पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।
इस अवसर पर समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह कदम पार्टी के विस्तार और बहुजन समाज की एकजुटता की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।




