बिहारराजनीतिराज्य

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने घोषित किए झारखंड से स्टार प्रचारक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। पार्टी ने झारखंड से सक्रिय और जमीनी नेताओं को “स्टार प्रचारक” के रूप में चुना है। इस घोषणा के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर माननीय काशिफ रजा झारखंड प्रदेशअध्यक्ष द्वारा  स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

झारखंड से ऊर्जावान और समर्पित नेताओं को इस सूची में स्थान मिला है

इन सभी नेताओं को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में चयनित किया गया है।

यह निर्णय माननीय काशिफ रजा जी,झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)  द्वारा लिया गया है।

इस घोषणा से झारखंड इकाई में उत्साह की लहर है।

 मो. फैयाज आलम (जिला उपाध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम) यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताया। हम बाबा साहिब, मान्यवर कांशीराम साहब और भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी के मिशन को बिहार की हर विधानसभा तक पहुँचाएँगे।

मोहम्मद राशिद खान (जिला उपाध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम) आजाद समाज पार्टी सिर्फ राजनीति नहीं, सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है। हम बिहार के बहुजन, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट करने का कार्य करेंगे।

शमीम अकरम (कार्यकारी जिलाध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम) भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी के नेतृत्व में अब राजनीति में ईमानदारी और सामाजिक न्याय की नई लहर उठ रही है। हम उसी लहर को बिहार की धरती तक पहुँचाने के लिए तैयार हैं।

नाशिक अनसार (नगर अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम) झारखंड से मिले इस अवसर ने हमें और अधिक जिम्मेदार बना दिया है। हम बिहार के युवाओं को बताएँगे कि संविधान ही असली रास्ता है और आजाद समाज पार्टी ही उसका प्रहरी है।

माननीय काशिफ रजा जी (प्रदेश अध्यक्ष, झारखण्ड) ने कहा “झारखंड से चयनित इन सभी साथियों में जज़्बा, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण है।

मुझे विश्वास है कि ये सभी नेता बिहार में पार्टी का परचम बुलंद करेंगे।”

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है — यह सम्मान पूरे झारखंड की मेहनत और एकता की पहचान है।

“झारखंड से चयनित इन सभी साथियों में जज़्बा, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण है मुझे विश्वास है कि ये सभी नेता बिहार में पार्टी का परचम बुलंद करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!