मानगो नगर निगम के वार्ड 28 में सफाई, स्ट्रीट लाइट और फॉगिंग का कार्य
पार्षद ज़ेबा फरहीन ने कहा – वार्ड मेरा परिवार

मानगो नगर निगम के वार्ड 28 में नव निर्वाचित पार्षद ज़ेबा फरहीन ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर पहल शुरू कर दी है। उनके प्रयास से वार्ड के विभिन्न इलाकों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया, जाम पड़ी नालियों की सफाई कराई गई और मच्छरों के रोकथाम के लिए फॉगिंग का कार्य कराया गया।
इस मौके पर पार्षद ज़ेबा फरहीन ने कहा कि वार्ड 28 उनके लिए परिवार की तरह है और इसे बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे लगातार काम करती रहेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अभी वार्ड में कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य बाकी हैं। शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम की बैठक में वार्ड की समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा और आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द लागू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
पार्षद ने भरोसा दिलाया कि वार्ड 28 को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।




