झारखंडपूर्वी सिंहभूम

सुंदरनगर में मोटरसाइकिल दुर्घटना में समाजसेवी सनत मंडल गंभीर रूप से घायल

जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने गंभीर रूप से घायल सनत मंडल से अस्पताल में की मुलाकात

पूर्वी सिंहभूम जिला के सुंदरनगर थाना अंतर्गत कुदादा में समाजसेवी सनत मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, वे करनडीह से हाता जाने के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी अचानक मार्ग में कुत्ता आ जाने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए. इस दुर्घटना में उनके बायां पैर की हड्डी टूट गई और सर पर गंभीर चोट आई.

आज पोटका से जिला परिषद के सदस्य सूरज मंडल, पिंकी मंडल, रीता मंडल, करुणामय मंडल, मोनो मंडल और अजय मंडल अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल पूछा. उन्होंने सनत मंडल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

इस दौरान पुलक मंडल, तपन मंडल, कार्तिक मंडल, विश्वजीत मंडल, विश्वनाथ मंडल और कल्याण मंडल सहित समाज के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे.

समाज में सनत मंडल की सेवा और योगदान के कारण उनके स्वास्थ्य के प्रति सभी लोग चिंतित हैं और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!