झारखंडराज्य

गिरिडीह में जन्मा अजीबोगरीब बच्चा, एक ही आंख और नाक नहीं

पूरे जिले में चर्चा का विषय

गिरिडीह। जिले के मार्गोमुण्डा प्रखंड अंतर्गत मधुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक अनोखा बच्चा जन्मा, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। बताया जा रहा है कि इस नवजात के चेहरे पर केवल एक ही आंख है, जबकि नाक पूरी तरह से नहीं है।

जन्म के साथ ही बच्चे की तस्वीरें और खबर आसपास के गांवों तक फैल गईं और लोगों की भीड़ बच्चे और उसकी मां को देखने पहुंचने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा विचित्र बच्चा पहली बार देखा है। जन्म की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे

और इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कोई इसे अलौकिक घटना बता रहा है तो कोई इसे भगवान का संकेत मान रहा है। बच्चे के जन्म के बाद पूरे गांव में कौतूहल का माहौल है। लोग लगातार घर पहुंचकर बच्चे और उसकी मां का हालचाल ले रहे हैं। महिलाएं और बुजुर्ग इस अनोखे जन्म को लेकर अपने-अपने अनुभव और मान्यताएं साझा कर रहे हैं। इस विचित्र घटना से गांव का माहौल पूरी तरह बदल गया है। बच्चे के जन्म की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल चुकी है और अब यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!