सराइकेला

जाने-माने मजदूर नेता रवि सिंह ने अंतिम क्षण में जारी किया मैनिफेस्टो

आदित्यपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच वार्ड के प्रसिद्ध मजदूर नेता रवि सिंह ने अंतिम समय में अपना मैनिफेस्टो जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

रवि सिंह लंबे समय से मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं और क्षेत्र में उनकी छवि एक जमीनी, संघर्षशील और साफ-सुथरी राजनीति करने वाले नेता के रूप में रही है। उनके समर्थकों का कहना है कि वार्ड में उनकी मजबूत पकड़ है और वे पार्षद पद के सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।

मैनिफेस्टो के प्रमुख बिंदु:

• सड़क, पानी और स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था

• प्रदूषण पर प्रभावी रोकथाम

• गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा

• मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना

• जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग

• ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी वार्ड व्यवस्था

• स्वच्छ वार्ड अभियान और नियमित कचरा साफ-सफाई

मैनिफेस्टो जारी करते हुए रवि सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड नंबर 10 को एक स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित वार्ड बनाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास और ईमानदार नेतृत्व को समर्थन दें।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंतिम समय में मैनिफेस्टो जारी कर रवि सिंह ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब देखना होगा कि वार्ड नंबर 10 की जनता किस पर अपना विश्वास जताती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!