पूर्वी सिंहभूम
ओल्ड पुरुलिया रोड नम्बर 10 में देर रात बिजली बाधित
आज़ाद समाज पार्टी के उपाध्यक्ष की पहल से बहाल हुई आपूर्ति

ओल्ड पुरुलिया रोड नम्बर 10, वेस्ट नवाब खटाल गली में रात करीब 11:52 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों से बिजली खराब होने की सूचना मिलते ही आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष फैयाज़ आलम ने तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर समस्या की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को मौके पर भेजा, जहां आवश्यक मरम्मत कार्य कर बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। देर रात हुई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
इस मौके पर फैयाज़ आलम ने कहा कि वे हर समय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं और आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।




