वार्ड 17 के प्रभात पार्क में तेजश्विनी संगठन की ओर से भव्य पिकनिक आयोजन

आदित्यपुर: तेजश्विनी संगठन की ओर से वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में करीब डेढ़ सौ से अधिक तेजश्विनी महिलाओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ पिकनिक का आनंद उठाया।
कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का आयोजन किया गया, साथ ही महिलाओं के लिए कई मनोरंजक खेल भी कराए गए। आयोजन में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले संगीत कलाकारों को भी तेजश्विनी संगठन की ओर से अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

जय प्रकाश उद्यान पथ से जुड़ी सम्मानित तेजश्विनी महिलाओं में अध्यक्ष प्रतिमा देवी, सचिव मंजू मिश्रा, मंजू तिवारी एवं रीती झा शामिल रहीं, जिन्हें उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मौके पर डॉ. वीणा सिंह, डॉ. प्रमिला, प्रतिमा देवी, मंजू मिश्रा, मंजू तिवारी, कनकलता, नूतन कुमारी, रीना सिन्हा, डेजी सिंह, अनीमा चौरसिया, रानी कुमारी, गुड़िया कुमारी, बिना पानी पटेल, गीता दुबे, मनीषा कुमारी, सविता कुमारी, रजनी शुक्ला, पिंकी देवी, सुशीला देवी, सुमन देवी, चंचल सरोज, रश्मि सिंह, शिल्पी कुमारी सहित अन्य तेजश्विनी महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी सहयोग देखने को मिला।




