सराइकेला

झारखंड में ECI की SIR प्रक्रिया शुरू

आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम (भीम आर्मी) ने लगाए सहायता कैंप

पूर्वी सिंहभूम भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा Special Intensive Revision (SIR) के तहत झारखंड में मतदाता सूची अद्यतन (Voter Enumeration) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत सभी पात्र मतदाता अपने नाम को वोटर लिस्ट में जोड़ने या संशोधन कराने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों में आम जनता की मदद के लिए आज़ाद समाज पार्टी काशीराम (भीम आर्मी) की ओर से झारखंड में विशेष सहायता कैंप लगाए जा रहे हैं।

कैंप में नागरिकों को निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं:

वोटर लिस्ट में नया नाम जोड़ना

कटे हुए नाम को पुनः शामिल कराना

नाम, पता, उम्र आदि में संशोधन

पात्रता और प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन

इस पहल की शुरुआत कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अकरम ने की और उन्होंने स्वयं पूरे कैंप की निगरानी की, ताकि हर नागरिक को सही और समय पर सहायता मिल सके।

कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अकरम ने कहा:

“SIR प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करने का अवसर है। झारखंड में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे — इसके लिए हम हर संभव मदद उपलब्ध कराएँगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!