आसपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने किया “गांव–गांव चलो, पांव–पांव चलो – चलो बूथ की ओर, चलो डोर टू डोर” अभियान की शुरुआत
खरसावां से बड़ी राजनीतिक हलचल

सराईकेला–खरसावां | रुद्रपुर ग्राम, ब्लॉक खरसावां आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्यासी जमशेदपुर पश्चिम काशिफ रज़ा ने आज खरसावां के रुद्रपुर गांव में आदिवासी “हो” समाज के बीच जन–संवाद कार्यक्रम आयोजित करते हुए व्यापक जनजागरण अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान काशिफ रज़ा ने ग्रामीणों के बीच पार्टी की विचारधारा, तथा समाज की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्थितियों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के 25 वर्ष बाद भी अगर आदिवासी समाज के जीवन में सुख–सुविधाएं, शिक्षा और सुरक्षा नहीं पहुंची हैं, तो इसकी ज़िम्मेदारी सिर्फ़ राजनीतिक पार्टियों की ही नहीं, बल्कि उन लोगों की भी है जिन्होंने आरक्षण का लाभ उठाकर अपनी जिंदगी को तो बेहतर किया मगर समाज को पीछे छोड़ दिया।

प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने बताया कि आज़ाद समाज पार्टी गांव–गांव जाकर अपने समाज को जगाने का काम कर रही है, और यह अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि—
“हमारा उद्देश्य जनता को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। पार्टियों के वादों से नहीं, अब जनता की एकता और जागरूकता से बदलाव होगा।”
इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता राज्य के हर जिले, हर गांव और हर बूथ तक पहुंचकर आमजन के बीच संविधान, शिक्षा, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया और काशिफ रज़ा के संबोधन पर समर्थन की सहमति जताई।



