जमशेदपुरझारखंड

यूरेनियम खदान मजदूरों की हड़ताल, उत्पादन ठप

बोनस की मांग को लेकर हड़ताल शुरू

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले स्थित यूसिल (UCIL) भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट में 300 से ज्यादा ठेका मजदूरों ने बोनस की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। मजदूरों का आरोप है कि ठेका कंपनी जियो टेक बोनस देने से इंकार कर रही है।

हड़ताल के कारण प्रतिदिन करीब 300 टन यूरेनियम अयस्क का उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखने के लिए लगभग 20 मजदूरों को खदान पंपिंग, बिजली आपूर्ति और प्राथमिक उपचार केंद्र में लगाया गया है।

मजदूर फिलहाल प्लांट परिसर के अंदर ही धरना देकर बैठे हैं। स्थिति से प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जबकि मजदूरों और प्रबंधन के बीच हुई बातचीत कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!