वार्ड नंबर 2 में विकास गोराई का बड़ा बयान
“जो सड़क और पानी की समस्या सुलझाएगा, उसी का करेंगे समर्थन”

सरायकेला :वार्ड नंबर 2 के समाजसेवी विकास गोराई से हमारी प्रेस टीम ने विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कई जमीनी समस्याओं को खुलकर उठाया। उन्होंने बताया कि वार्ड में सबसे बड़ी समस्या सड़क और पेयजल की है, जिससे स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं।
विकास गोराई ने कहा कि चुनाव के समय वादे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन काम कम होता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो प्रत्याशी इन मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करेगा, वे उसी के समर्थन में खड़े होंगे।
जब उनसे पूछा गया कि नए और पुराने उम्मीदवारों में से किस पर भरोसा है, तो उन्होंने कहा,
“मैं बहुत जल्द खुलासा करूंगा और जोरदार प्रचार भी करूंगा। जो हमारे जुलूमटांड़ और वार्ड नंबर 2 की जनता के लिए ईमानदारी से काम करेगा, हम उसी का साथ देंगे।”
उनके इस बयान के बाद वार्ड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विकास गोराई किस प्रत्याशी के समर्थन में आगे आते हैं।




