लोकल न्यूज़सराइकेला
गम्हरिया में बंगला भाषा भाषी समिति का विजय सम्मेलन संपन्न
सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रीति भोज के साथ मनाया गया उत्सव, सदस्यों ने दिखाई एकजुटता

गम्हरिया के पारस होटल प्रांगण में रविवार को गम्हरिया बंगला भाषा भाषी समन्वय समिति की ओर से विजय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनसे उपस्थित दर्शक उत्साह से झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों और अतिथियों के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू चौधरी, सुधांशु सरकार, रूपेश गोराई, अमित चौधरी, शांति मुखर्जी, चिन्मय पात्रो, अंकुर पाल, गौतम दास सहित समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। वक्ताओं ने कहा कि बंगला भाषा और संस्कृति हमारी पहचान है, जिसे एकता और सहयोग से सहेजना आवश्यक है। पूरे आयोजन का माहौल उल्लास, एकजुटता और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।


