जमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर के युवाओं का हौसला! 2 दिन में 700 किमी और रोमांचक बाइक सफर

आदित्यपुर के तीन दोस्तों ने रचा साहस का नया किस्सा

जमशेदपुर। आदित्यपुर की प्रदूषण भरी हवा और शहर की लगातार बारिश से ऊबकर तीन युवाओं ने रोमांच की तलाश में बाइक से दार्जिलिंग होते हुए सिक्किम बॉर्डर तक का सफर तय किया। सिर्फ दो दिनों में करीब 700 किलोमीटर की दूरी तय कर इन युवाओं ने साहस की अनोखी मिसाल पेश की।

सफर में मुश्किलें भी कम नहीं थीं। एक हादसे में उनका हेलमेट गहरी खाई में गिर गया। हार मानने के बजाय तीनों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। यह घटना उनके जज़्बे और जुझारूपन की मिसाल बन गई। रास्ते में उन्होंने दार्जिलिंग की वादियां, बतासिया लूप, हरे-भरे टी गार्डन, सिक्किम बॉर्डर, गंगटोक, रॉक गार्डन और मॉल रोड जैसे नज़ारों का आनंद लिया। इस साहसिक यात्रा में शामिल युवा –

चंदन गोप, शशि गोप और आशीष गोप, तीनों आदित्यपुर के लाइन टोला इच्छापुर के निवासी हैं। इन युवाओं ने दिखा दिया कि जब जज़्बा और हिम्मत हो तो मंज़िल चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हो, सफर हमेशा यादगार बन जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!