सराइकेला

आदित्यपुर की कंपनी पर मजदूरों का शोषण का आरोप

श्रम विभाग से शिकायत

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित Bharat Engineering and Body Building Private Limited कंपनी के खिलाफ सेवानिवृत्त मजदूरों को न्यूनतम वेतन और ग्रेच्युटी राशि नहीं देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने श्रम अधीक्षक, श्रम विभाग झारखंड को लिखित शिकायत दी है।

शिकायत में बताया गया है कि कंपनी में कार्यरत तीन मजदूर लोकनाथ महतो, विकल महतो और स्वर्गीय विजय महतो वर्ष 1986 से लगातार काम कर रहे थे और वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुए। कार्यकाल के दौरान ये मजदूर स्किल्ड श्रेणी में काम कर रहे थे, लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया गया।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि मजदूरों के अनपढ़ होने का फायदा उठाकर कंपनी प्रबंधन ने उन्हें स्किल्ड श्रेणी में काम कराने के बावजूद अनस्किल्ड मजदूरों से भी कम वेतन दिया, जो श्रम कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद भी इन मजदूरों को उनकी ग्रेच्युटी राशि का भुगतान आज तक नहीं किया गया।

JLKM के जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने श्रम विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर कंपनी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित मजदूरों को उनका बकाया न्यूनतम वेतन व ग्रेच्युटी राशि दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!