आदित्यपुर में मजदूरों पर हमले को लेकर 3 मार्च को विशेष बैठक

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बैवको कंपनी में कार्यरत मजदूरों के आंदोलन के दौरान हुई कथित मारपीट की घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आरोप है कि आंदोलन को कमजोर करने के उद्देश्य से कंपनी से जुड़े असामाजिक तत्वों द्वारा मजदूरों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए।
घटना के विरोध में सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की ओर से एक विशेष बैठक बुलाने की घोषणा की गई है। पार्टी के अनुसार, मजदूर शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे, लेकिन उन पर हमला लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
बैठक में केंद्र पदाधिकारी, कोल्हान प्रमंडल पदाधिकारी, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी सहित सभी मोर्चा के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान घटना की निंदा, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग तथा आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
बैठक 3 मार्च 2026 को शाम 4 बजे श्रीडुंगरी पार्क में आयोजित होगी।जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने सभी पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर संगठन की एकजुटता दिखाने और मजदूरों के समर्थन में ठोस निर्णय लेने की अपील की है।




