जमशेदपुरसराइकेला

वीर शहीद कोका कमार करमाली जयंती समारोह में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

वीर शहीद कोका कमार करमाली जयंती समारोह के अवसर पर आज विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई।।

इस कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी सनत सिंह सरदार तथा संगठन प्रभारी सह मीडिया प्रभारी, परमबीर पात्रो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने शिविर के संचालन और सामाजिक पहल की सराहना की।

इस नेत्र शिविर का सफल आयोजन राजू लोहार द्वारा किया गया था। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की।

शिविर में निःशुल्क नेत्र जांच, सलाह और दवा वितरण किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिला।

कार्यक्रम का समापन समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!