
मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 29 से पार्षद पद की दावेदार फरहाना खातून ने आज अपना नामांकन फॉर्म खरीदा। इस मौके पर उनके साथ मोहम्मद फैयाज आलम समेत कई समर्थक मौजूद रहे।

नामांकन फॉर्म खरीदने के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और फरहाना खातून की दावेदारी को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
समर्थकों का कहना है कि फरहाना खातून जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाली प्रत्याशी हैं और वार्ड के विकास को नई दिशा देंगी। आगामी दिनों में चुनावी माहौल और अधिक गरमाने की संभावना जताई जा रही है।




