JLKM के जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने खोली प्रबंधन की पोल, कहा
मजदूरों का वेतन रोका गया तो सड़क से कार्यालय तक संघर्ष

सरायकेला:गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कंपनी के अंदर संचालित एसी क्लब (कैंटीन) के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान न होने के मामले को लेकर श्रम अधीक्षक कार्यालय में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में श्री श्यामलाल लाल नारायण सहित अन्य कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है।

कर्मचारियों ने बताया कि वेतन भुगतान को लेकर बार-बार संपर्क किए जाने के बावजूद संबंधित कंपनी का प्रबंधक लगातार अनुपस्थित रहा। इतना ही नहीं, श्रम अधीक्षक कार्यालय में बुलाए जाने के बाद भी प्रबंधक उपस्थित नहीं हुआ, जिसे मजदूरों ने प्रबंधन की खुली मनमानी करार दिया है।

(आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या–2 से भावी प्रत्याशी सुप्रिया महतो की सार्वजनिक पोस्टर चर्चा में। स्थानीय नागरिक मुद्दों और नगर विकास से जुड़े विषयों को लेकर क्षेत्र में सक्रियता देखी जा रही है।)
मौके पर मौजूद JLKM के जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने कड़े शब्दों में कहा,
“मजदूरों की मेहनत की कमाई रोकना अपराध है। प्रबंधक का कार्यालय से गायब रहना और श्रम अधीक्षक कार्यालय में नोटिस देने पर न आना साफ दर्शाता है कि कंपनी खुद को कानून से ऊपर समझ रही है।”

इस दौरान मजदूर नेता राज महतो, भानुमति महतो सहित कई कामगार भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि लापरवाह और अनुपस्थित प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा शीघ्र बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि मजदूरों को आर्थिक संकट से राहत मिल सके।




