
पूर्वी सिंहभूम:झारखंड के जननायक, दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को देश के प्रतिष्ठित पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने इसे पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
![]()
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी काशिफ रज़ा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को मिला यह सम्मान उनके दशकों लंबे संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान की राष्ट्रीय स्वीकृति है।
काशिफ रज़ा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने अपना पूरा जीवन जल-जंगल-जमीन, आदिवासी अधिकारों और वंचित समाज की आवाज़ को मजबूत करने में समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व और संघर्ष से ही झारखंड राज्य का निर्माण संभव हो पाया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड की जनता, आदिवासी समाज और सामाजिक न्याय की लड़ाई का सम्मान है।




