केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई की पत्नी संगीता गोराई वार्ड चुनाव में उतर सकती हैं
आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार

आदित्यपुर:केंद्रीय संगठन मंत्री सह मजदूर संगठन के जाने-माने नेता संजय गोराई की पत्नी संगीता गोराई के आगामी वार्ड 2 के चुनाव में उतरने की संभावनाओं को लेकर जुलुमटाड़ समेत पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा ज़ोर पकड़ रही है कि यदि वे चुनावी मैदान में उतरती हैं और जीत हासिल करती हैं, तो जुलुमटाड़ का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही संजय गोराई को भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ की ओर से कोल्हान क्षेत्र का विशेष प्रभार सौंपा गया है। इसके बाद मजदूर संगठनों और आम जनता के बीच उनका प्रभाव और अधिक मजबूत हुआ है।
स्थानीय नागरिकों और मजदूर नेताओं का कहना है कि संजय गोराई वर्षों से मजदूरों के हक और अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं। जनता का मानना है कि यदि उनकी पत्नी वार्ड चुनाव में उतरती हैं और जीतती हैं, तो उसी संघर्षशील सोच और अनुभव का लाभ जुलुमटाड़ को मिलेगा। सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं में ठोस सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड की समस्याओं को नगर निगम स्तर तक मजबूती से उठाया जाएगा। फिलहाल सभी की निगाहें आधिकारिक घोषणा और अंतिम निर्णय पर टिकी हुई हैं।



