राज्य

जमशेदपुर में फरार संदीप गोप के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

कुर्की की चेतावनी

जमशेदपुर। बिरसा नगर जोन नंबर-3 निवासी संदीप गोप पिछले छह महीनों से फरार चल रहे हैं। लगातार फरारी के बाद पुलिस ने अब उनके घर पर इश्तहार चिपकाकर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने परिजनों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संदीप गोप जल्द ही वापस नहीं आते हैं या कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करते हैं, तो उनके घर की कुर्की कर दी जाएगी। इश्तहार चिपकाए जाने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। वहीं परिजन भी इस कार्रवाई से चिंतित दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह कदम कानून के अनुसार उठाया गया है और आगे भी आवश्यकतानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!