झारखंड

बोकारो: नाबालिग ने प्रेम संबंध के विरोध में मां की गला घोंटकर हत्या की, जुर्म स्वीकार किया”

चंदनकियारी प्रखंड:
बरमसिया ओपी क्षेत्र के पारबहाल गांव से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेम संबंध में अड़चन बनने पर अपनी ही मां तृप्ति देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस पूछताछ में किशोरी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जानकारी के अनुसार, हत्या 17 अगस्त की रात उस समय हुई, जब मृतका का पति गांव में मनसा पूजा कराने गए थे। नाबालिग ने मां को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकाला और पास के कुएं के पास दुपट्टे की मदद से गला घोंट दिया।

जांच में सामने आया कि नाबालिग का प्रेम संबंध गांव के युवक सचिन पांडेय से था। 16 अगस्त को जब परिवार को इस संबंध की जानकारी हुई, तो उन्होंने युवक के साथ मारपीट की थी। नाराज किशोरी ने इस घटना के बाद मां को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया।

घटना की जानकारी मृतका के पति को देर रात फोन पर मिली। वह तुरंत घर पहुंचे और पत्नी को पुरुलिया सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

बरमसिया ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की पुष्टि के बाद नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!