जमशेदपुरलोकल न्यूज़
भारी बारिश से बुजुर्ग महिला का घर ढहा
जिला परिषद् सुरज मंडल और जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

पोटका प्रखंड के पोड़ाडीहा पंचायत के खैरपाल ग्राम में लगातार हुई भारी बारिश के चलते एक असहाय बुजुर्ग महिला का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही शौर्य यात्रा समिति के सदस्य पावन राणा एवं सुरेश महापात्र, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल और ग्राम प्रधान अरविंद पाल मौके पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवार से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत व पुनर्वास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि जल्द से जल्द पुनर्वास की व्यवस्था हो सके।




