राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

कोल्हान पहुंचे BKMS केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो, केंद्रीय संगठन मंत्री सह मजदूर नेता संजय गोराई ने किया स्वागत

संजय गोराई ने अजय महतो को सौंपा मजदूरों के शोषण से जुड़े दस्तावेज

BKMS (भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ) के मजदूर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो और कोल्हान शेरनी JLKM केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो का आज कोल्हान आगमन हुआ। इस अवसर पर JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री सह मजदूर नेता संजय गोराई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

संजय गोराई ने कहा कि – “कोल्हान के औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है। ठेका प्रथा, असुरक्षित कार्यस्थल और वेतन भुगतान में अनियमितता जैसी समस्याएँ आम हो गई हैं। BKMS  के आने से मजदूर की समस्या और उनके हित  के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगा।”

इस दौरान कोल्हान क्षेत्र में मजदूरों के हित से जुड़े कई आवश्यक दस्तावेज संजय गोराई ने  BKMS के केंद्रीयध्यक्ष अजय कुमार महतो को सौंपे गए।

अजय कुमार महतो ने भरोसा दिलाया कि – “BKMS मजदूरों की सच्ची आवाज़ है। कोल्हान समेत पूरे झारखंड में श्रमिकों के हक और अधिकार की लड़ाई को और तेज़ किया जाएगा। मजदूरों पर हो रहे किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!