आदित्यपुर शर्मा बस्ती को मिली राहत, पेयजल आपूर्ति हेतु NOC का आश्वासन
आदित्यपुर शर्मा बस्ती की दशकों पुरानी प्यास बुझने की उम्मीद

झारखंड।लगातार संघर्ष और प्रयासों के बाद आदित्यपुर की शर्मा बस्ती में रहने वाले लगभग 300 परिवारों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है। दक्षिण-पूर्व रेलवे मंडल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आदित्यपुर नगर निगम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर NOC जारी कर दी जाएगी।
JLKM के प्रयासों से मिली सफलता
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे अधिकारियों से मुलाकात की और जलापूर्ति अवसंरचना के लिए NOC जारी करने की मांग रखी। यह आश्वासन क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ी जीत माना जा रहा है।
“यह जीवन का अधिकार है” – संजय गोराई
> “हमने 300 परिवारों की प्यास बुझाने के लिए लगभग 100 किलोमीटर की यात्रा की है। यह सिर्फ पानी की लड़ाई नहीं, बल्कि जीवन के अधिकार की लड़ाई है। JLKM का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक हर घर तक पानी नहीं पहुंच जाता।”

इस आंदोलन में JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो, रूपेश गोराई,कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, जिला अध्यक्ष करण महतो, राज महतो, लक्ष्मण महतो और महिला संगठन की कई सक्रिय बहनों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर इसे समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।




