कोल्हान में BKMS संगठन विस्तार की जिम्मेदारी संजय गोराई को

रांची: डुमरी विधायक आवास में BKMS के महामंत्री जयराम कुमार महतो एवं केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो की उपस्थिति में यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आए यूनियन के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य शामिल हुए।
बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के साथ हो रहे शोषण, श्रम कानूनों के उल्लंघन, ठेका प्रथा और मजदूरों को उनके अधिकार से वंचित किए जाने जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेतृत्व ने कहा कि मजदूरों के अधिकार की रक्षा के लिए BKMS पूरे झारखंड में संगठन को मजबूत करेगा।
बैठक में कोल्हान क्षेत्र से पहुंचे JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई की सक्रियता को देखते हुए उन्हें कोल्हान क्षेत्र का विशेष प्रभारी बनाया गया तथा उन्हें अल्टीमेशन लेटर सौंपा गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि कोल्हान के औद्योगिक क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक मजदूरों को BKMS से जोड़ें और मजबूत टीम का गठन करें।
संजय गोराई ने कहा कि कोल्हान के औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के साथ हो रहे शोषण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही क्षेत्र में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर मजदूरों को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा।




