
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा ई-निविदा आमंत्रण सूचना संख्या – UDD/AMC/07/2025-26 (दिनांक 17.11.2025) जारी करते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न तालाबों के पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण (Rejuvenation and Beautification) कार्य के लिए टेंडर निकाला गया है। यह कार्य शहरी विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कराया जाएगा।प्रस्तावित कार्यों की सूची:
🔹 वार्ड 02 – हरि मंदिर के पास तालाब
कार्य राशि: ₹1,31,41,000
EMD: ₹2,63,000 | टेंडर शुल्क: ₹10,000
कार्य अवधि: 12 माह
🔹 वार्ड 03 – जमालपुर/जुलूमटाड़ क्षेत्र का तालाब
कार्य राशि: ₹92,54,200
EMD: ₹1,85,500 | टेंडर शुल्क: ₹10,000
कार्य अवधि: 12 माह
🔹 वार्ड 03 – लोहार टोली के पास तालाब
कार्य राशि: ₹1,23,01,900
EMD: ₹2,46,500 | टेंडर शुल्क: ₹10,000
कार्य अवधि: 12 माह
तालाबों की सफाई, गहरीकरण, घाट निर्माण, पाथवे, हरियाली, लाइटिंग एवं समग्र सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।सभी टेंडर की विस्तृत जानकारी jharkhandtenders.gov.in पर उपलब्ध है।

मिली जानकारी के अनुसार, जुलूमटाड़ क्षेत्र का वर्षों से उपेक्षित तालाब अब जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी का चयन कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होती दिख रही है।



