सराइकेला

सरायकेला में लोकतंत्र का महापर्व, निकाय चुनाव: सरायकेला 74.86% मतदान के साथ जिले में अव्वल आदित्यपुर नगर निगम और कपाली नगर परिषद में वोटिंग की रफ्तार रही सुस्त

लोकतंत्र के महापर्व में सरायकेला चमका, आदित्यपुर और कपाली में फीकी रही भागीदारी

सरायकेला/आदित्यपुर: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत जिले के तीन प्रमुख निकायों में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ‘वोटर टर्नआउट डैशबोर्ड’ के अंतिम आंकड़ों ने दिलचस्प तस्वीर पेश की है। जहाँ सरायकेला नगर पंचायत के मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं आदित्यपुर और कपाली जैसे शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत औसत दर्ज किया गया।

आदित्यपुर और कपाली: बड़े निकायों में सुस्त रहा रुझान

जिले के सबसे बड़े निकाय, आदित्यपुर नगर निगम (कुल मतदाता 1,39,889) में मतदान की गति काफी धीमी रही। यहाँ कुल 57.70% मतदान हुआ। 136 बूथों पर सुबह 11 बजे तक मात्र 21.80% वोट पड़े थे। दोपहर बाद रफ्तार थोड़ी बढ़ी लेकिन शाम 5 बजे के बाद महज 0.40% की ही वृद्धि देखी गई।

इसी प्रकार, कपाली नगर परिषद में भी मतदाताओं का मिला-जुला असर रहा। यहाँ 33,766 मतदाताओं में से 57.38% ने मताधिकार का प्रयोग किया। विशेष बात यह रही कि कपाली में शाम 5 बजे के बाद एक भी नया वोट दर्ज नहीं किया गया, जिससे अंतिम प्रतिशत 57.38% पर ही स्थिर रहा।

 

निकायवार तुलना :

* सरायकेला (13 बूथ): 74.86% (सर्वाधिक उत्साह)

* आदित्यपुर (136 बूथ): 57.70% (औसत मतदान)

* कपाली (31 बूथ): 57.38% (स्थिर रुझान)

प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अब सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम/मतपेटियों में कैद हो चुका है, जिसका फैसला मतगणना के दिन 27 फरवरी को होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!