सराइकेला

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 2 में जनादेश को नमन

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 2 में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद उम्मीदवार सुप्रिया महतो ने जनता के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला ही सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि वार्ड संख्या 2 की जनता की सोच, विश्वास और अपेक्षाओं का प्रतिबिंब है।

सुप्रिया महतो ने वार्ड संख्या 2 के सभी मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारी संख्या में मतदान कर लोगों ने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, जहां हर मत की अपनी महत्ता होती है और हर निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि वे जनभावनाओं का आदर करते हुए वार्ड संख्या 2 के विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करती रहेंगी। “जनता का विश्वास और निर्णय हमारे लिए मार्गदर्शन है, और हम उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं,”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!