सराइकेला

शांतिनगर में जनप्रतिनिधि की सक्रियता पर सवाल,

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026 के बीच शांतिनगर इलाके में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। स्थानीय निवासी संजय गोप ने फेसबुक पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि शांतिनगर से वोट लेने के बावजूद जनप्रतिनिधि कभी क्षेत्र का हालचाल पूछने नहीं आए।

उन्होंने लिखा कि चुनाव के समय किए गए वादों के बावजूद सड़क और गली जैसी बुनियादी समस्याओं पर कोई ठोस काम नहीं हुआ, जिससे लोगों में निराशा है। उनके अनुसार, पूरे परिवार और मोहल्ले के लोगों ने विकास की उम्मीद में वोट दिया था, लेकिन उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं।

वहीं, इस आरोप का जवाब देते हुए बंकिम चौधरी ने कहा कि शांतिनगर में जाना और काम करना गलत आरोप है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं, हालांकि मुलाकात न हो पाने की बात स्वीकार की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार चुनाव में मुद्दा सिर्फ वादे नहीं, बल्कि जमीनी कामकाज होगा। मतदाता अब विकास के वास्तविक कार्यों के आधार पर अपना फैसला लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!