पद्मभूषण सम्मान झारखंड की आत्मा को मिला सम्मान : रामू सरदार

सरायकेला:गरीबों के घरों में शिक्षा की ज्योत जलाने वाले, असहाय, वंचित और शोषित समाज की आवाज़ बनने वाले, झारखंड राज्य के निर्माता ‘दिशोम गुरु’ स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाना पूरे झारखंड के लिए गौरव और आत्मसम्मान का विषय है।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं आजाद समाज पार्टी के सक्रिय सदस्य रामू सरदार ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जल, जंगल, ज़मीन और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष केवल इतिहास नहीं, बल्कि झारखंड की चेतना और पहचान है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जी ने वंचित समाज को अधिकार और सम्मान की जो दिशा दी, वह आज भी जनआंदोलनों की प्रेरणा बनी हुई है।
रामू सरदार ने कहा कि पद्मभूषण सम्मान के माध्यम से देश ने झारखंड की आत्मा, उसके संघर्ष और उसकी अस्मिता को सम्मानित किया है। यह सम्मान हर उस गरीब, मजदूर और आदिवासी परिवार के सम्मान से जुड़ा है,




