झारखंड

आदित्यपुर में झामुमो का महा-कंबल वितरण कार्यक्रम

गणेश महाली बोले— मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगे बढ़ा रहे हैं ‘गुरुजी’ के सपनों का झारखंड

सरायकेला:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और राज्य के मार्गदर्शक स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा अमर शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर सरायकेला जिले में झामुमो द्वारा सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आदित्यपुर के ईमली चौक पर एक विशाल महा-कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर-7 के वीर कुंवर सिंह मैदान से हुई, जहां नगर निगम के सहयोग से सैकड़ों असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। इसके बाद सांसद जोबा माझी ने ईमली चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा एवं तिलका मांझी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जीवनभर गरीबों, आदिवासियों और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्हीं के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाते हुए आज झामुमो सेवा और समर्पण की राजनीति कर रही है। उन्होंने शहीद सुनील महतो के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका सपना एक न्यायपूर्ण और स्वाभिमानी झारखंड था, जिसे साकार करने के लिए पार्टी लगातार कार्य कर रही है।

झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता दिशोम गुरु के सपनों के झारखंड को सजाने-संवारने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं। उन्होंने ‘पेसा कानून’ के प्रभावी क्रियान्वयन को आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक और निर्णायक कदम बताया।

कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, सांसद प्रतिनिधि केपी सोरेन, गणेश चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भुगलु सोरेन (डब्बा माझी), महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशील तांती, वीरेंद्र प्रधान, अनिता केराई, सोनामनी लोहार, शंकर मुखी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!