डहरे टुसू के अवसर पर मेरिन ड्राइव के समीप लोगों के बीच बिस्किट व पानी का वितरण

सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड में डहरे टुसू पर्व के अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद अभिजीत महतो उर्फ गुड्डू एवं उनकी टीम द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया गया। इस दौरान मेरिन ड्राइव के समीप डहरे टुसू में शामिल लोगों के बीच बिस्किट और पीने के पानी का वितरण किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ठंड और भीड़ को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई, ताकि किसी को परेशानी न हो। अभिजीत महतो उर्फ गुड्डू ने कहा कि डहरे टुसू के अवसर पर आम लोगों की सेवा करना उनका सामाजिक दायित्व है और जरूरत के समय जनता के साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है।
उन्होंने बताया कि उनकी टीम हमेशा क्षेत्रवासियों की मदद के लिए तत्पर रहती है और आगे भी इसी तरह जनहित में कार्य करती रहेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया।




