गठबंधन सरकार में भूला गया कर्मठ कार्यकर्ता
बीमार पड़े गुरूचरण पात्र को देखने नहीं पहुँचे कांग्रेस–JMM नेता

सराइकेला-खरसवां, राजनगर प्रखंड के उरुघूटू गांव निवासी गुरूचरण पात्रों, जो स्वर्गीय विजय सिंह सोय के समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं, इन दिनों गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं।पार्टी में उन्होंने प्रखंड कोषाध्यक्ष, प्रखंड सचिव और निगरानी समिति सदस्य जैसे अहम पदों पर रहते हुए वर्षों तक संगठन को मजबूत किया।परंतु यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और झामुमो के किसी भी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि ने अब तक उनके घर पहुँचकर हालचाल पूछने की ज़रूरत नहीं समझी।स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्टी और सत्ता में शामिल नेताओं की यह चुप्पी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।गुरूचरण पात्रों वही व्यक्ति हैं जिन्होंने पिछले चुनावों में JMM प्रत्याशी गणेश माहली को खुला समर्थन दिया था।
अब जब वे बीमारी से जूझ रहे हैं, तो कांग्रेस और गठबंधन सरकार के नेता मौन साधे बैठे हैं, जबकि उन्हें तत्काल इलाज और सहयोग की आवश्यकता है।

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि गुरूचरण पात्र के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए तथापार्टी नेतृत्व इस प्रकार के समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी बंद करे।
लोगों का कहना है —“जो व्यक्ति बरसों तक पार्टी का झंडा उठाकर चला, आज वही अपने इलाज के लिए तरस रहा है —



