टाटा मोटर्स में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए भावपूर्ण विदाई एवं सम्मान समारोह

सेवा निवृत्त कर्मियों का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उन्हें स्वस्थ और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने प्रस्तुत किया।
सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मचारी निम्नलिखित रहे:
1. दर्शन सिंह – टीएमएल ड्राइव लाइन
2. धनेश्वर साहू – कैब एंड कॉल फैक्ट्री
3. जयदीप सरकार – टीएमएल ड्राइव लाइन
4. सुमित कुमार साहू – टीएमएल ड्राइव लाइन
5. अनुपम घोष – व्हीकल फैक्ट्री
6. रमेश कुमार सिंह – व्हीकल फैक्ट्री
इस समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई




