कोल्हान पत्रकार एकता मंच का गठन, रासबिहारी मंडल बने अध्यक्ष एवं सुनील पांडेय महासचिव

कोल्हान पत्रकार एकता मंच का गठन, रासबिहारी मंडल बने अध्यक्ष एवं सुनील पांडेय महासचिव
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के कीताडीह पंचायत सचिवालय में रविवार को कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के प्रबुद्ध पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पाठक की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में सर्वसम्मति से ‘कोल्हान पत्रकार एकता मंच’ के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। रासबिहारी मंडल को अध्यक्ष, सुनील पांडेय को महासचिव और राहुल सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसके बाद वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए। सभी ने संगठन को सशक्त बनाने और पत्रकार हित में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष गोविंद पाठक ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारों को पूर्व के समान मान-सम्मान नहीं मिल रहा, और इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं। उन्होंने पत्रकारिता में प्रमाणिकता और नैतिकता बनाए रखने पर ज़ोर दिया।
वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार ने बताया कि कई पत्रकार संगठन तो हैं, लेकिन वे अक्सर कार्यक्रमों तक ही सीमित रह जाते हैं। जरूरी है कि पत्रकार कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाए ताकि पत्रकारों को वास्तविक लाभ मिल सके। अन्वेष अंबष्ट ने कहा कि पत्रकारिता का स्वरूप बदल चुका है, बिना पुष्टि के खबरें प्रकाशित करने से गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अरविंद श्रीवास्तव ने आधुनिक तकनीक के अनुकूल पत्रकारिता के तरीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कोल्हान में नया इतिहास लिखेगा यह मंच : रासबिहारी मंडल
कोल्हान पत्रकार एकता मंच के नव मनोनीत अध्यक्ष रासबिहारी मंडल ने कहा कि झारखंड के गठन के 25 वर्षों बाद भी पत्रकारों की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। विशेष रूप से ग्रामीण पत्रकार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मंच का उद्देश्य सभी पत्रकारों को एकजुट करना है, ताकि आने वाले समय में यह संगठन क्षेत्रीय पत्रकारिता का मजबूत स्तंभ बन सके।
महासचिव सुनील पांडेय ने कहा कि मान-सम्मान और अधिकार तभी संभव हैं जब सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने जल्द ही कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में संगठन का विस्तार करने की योजना का भी संज्ञान दिया।
नई कार्यकारिणी समिति में शामिल प्रमुख सदस्य
अध्यक्ष: रासबिहारी मंडल
महासचिव: सुनील पांडेय
उपाध्यक्ष: कमलेश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, सुनील शर्मा
कोषाध्यक्ष: राहुल सिंह
सह सचिव: बलराम पंडा, दीपाली तंतुबाई
संगठन सचिव: मो. शहजादा
सह संगठन सचिव: शिव रंजन मुखर्जी
कोल्हान प्रभारी: दशरथ प्रधान
सह प्रभारी: रॉनी राय
आईटी सेल प्रभारी: दीपक महतो
आईटी सेल सह प्रभारी: गुणाधर गोप, राकेश कुमार पात्रो
मीडिया प्रभारी: रविकांत गोप
सलाहकार: दीपक कुमार, अन्वेष अंबष्ट, विजय कुमार, मनीष सिंहा, संतोष सिंह
संरक्षक: गोविंदा पति, राजेश ठाकुर, आनंद सिंह
साथ ही, 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पत्रकार
अश्विनी श्रीवास्तव, मनोज कुमार, प्रशांत सिंह राजपुत, धनंजय कुमार, सुरजन सिंह, टीपी गौतम, परमवीर पात्रो, मंजीत कुमार, वरूण कुमार, बृजकिशोर ठाकुर, सुजय डे, अमित कुमार, चंदन सिंह, दीप पॉल चौधरी, रितेश सिंह, मनीष कुमार ओझा, गुणाधर गोप, सुमित, परामबीर पात्रो सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।




