जमशेदपुर

सोनारी में नवरात्रि जवांरा पूजा का शुभारंभ, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

📍 जमशेदपुर (सोनारी):प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एम पी युवक संघ, शीतला माता मंदिर, मरार पारा सोनारी द्वारा सार्वजनिक नवरात्रि जवांरा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पूजा के प्रथम दिन पूरे विधि-विधान के साथ मां की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी चन्द्रगुप्त सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं मां का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शिवशंकर सिंह का भी मां के अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक प्यारे लाल साहू, अध्यक्ष भोला साहू, अवध राम साहू, प्रीतम साहू, पंचम जंघेल, बोधन राम साहू, यशवन्त साहू, जीवन साहू, चमन लाल साहू, मोहन पटेल, संतोष साहू, सत्यदेव साहू, महेश साहू एवं उदय नारायण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महिला समिति की ओर से चंदा बाई, पंचवती साहू, विजय लक्ष्मी, गायत्री देवी, राधा देवी, बिना साहू, गुड्डी लोधी, हेमा साहू एवं सुरजा बाई समेत कई महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!