जमशेदपुर

पर्यावरण संरक्षण के लिए आम का पौधा रोपण अभियान – लायंस क्लब जमशेदपुर एवं माँ काली संकल्प सेवा समिति की पहल

जमशेदपुर, – पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और माँ काली संकल्प सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सिदगोड़ा अमलसंघ पार्क में आम का पौधा रोपित किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरित भारत के निर्माण में सहयोग देना बताया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं कार्यकर्ता गण विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित लोग थे – शम्भू गोराई, विनोद स्वासी, आकाश रजक, सनातन गोराई, अमित श्रीवास्तव, रोहित गोराई, सुजय घोष, तापस लोहार सहित अन्य अनेक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी। सभी ने मिलकर पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अनमोल हैं। आज के बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की समस्या को ध्यान में रखते हुए, हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित व हरित वातावरण सुनिश्चित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!