आज झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी के लो-प्रेशर का असर, झारखंड में झमाझम बारिश का अलर्ट

झारखंड में एक बार फिर से बारिश ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 26 अगस्त को राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया का असर अब झारखंड पर साफ दिख रहा है।
—
📌 अलर्ट जारी
ऑरेंज अलर्ट : लातेहार, पलामू और गढ़वा में मूसलाधार बारिश की संभावना।
येलो अलर्ट : गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश की संभावना।
मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने और विशेषकर खुले मैदानों व पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।
—
🌦️ कोल्हान प्रमंडल का हाल
पिछले 24 घंटे में कोल्हान क्षेत्र में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। सरायकेला में आज सुबह से तेज धूप निकली रही, लेकिन तेज हवाओं की वजह से गर्मी का एहसास कम हुआ।

🌡️ तापमान का हाल
पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन शनिवार तक 1 डिग्री गिरावट आ सकती है।
👉 आज झारखंड का औसत अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 22°C रहने की संभावना है।
—
📍 प्रमुख जिलों का अनुमानित तापमान
रांची: 27°C / 22°C
जमशेदपुर: 32°C / 25°C
धनबाद: 31°C / 26°C
डाल्टनगंज: 31°C / 26°C
देवघर: 29°C / 25°C
मेदिनीनगर: 31°C / 26°C
मैक्लूसकीगंज: 29°C / 22°C
सावधानी बरतें: भारी बारिश और वज्रपात के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।




