घाघीडीह मंडल भाजपा टीम का विस्तार, धीरज सिंह (मुन्ना) बने महामंत्री
📍 जमशेदपुर | संवाददाता राकेश कुमार
जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी मंडलों में मंडल टीम की घोषणा का क्रम जारी है। इसी कड़ी में घाघीडीह मंडल की नई टीम का विस्तार जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अनुमति से किया गया।

घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार द्वारा एक संतुलित एवं मजबूत टीम का गठन किया गया है। टीम गठन के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके अनुभव के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं सभी वर्गों को शामिल करने का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही संगठन में युवाओं को भी प्राथमिकता देते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
नई टीम में प्रमुख रूप से गौरीशंकर सिंह सेरा, राजेश शर्मा, सुशील सिंह और कमल राठौर को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रमेश प्रसाद को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के अध्यक्ष बनने के बाद से ही धीरज सिंह (मुन्ना) लगातार उनके साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। चुनावी दौर से लेकर हर संगठनात्मक कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें घाघीडीह मंडल का महामंत्री बनाया गया है।




