लोकल न्यूज़सराइकेला

जनता सर्वोपरि: आदित्यपुर नगर निगम के जनादेश का सम्मान

आदित्यपुर नगर निगम में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद मेयर उम्मीदवार रवींद्र बास्के ने जनता के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला ही सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश केवल एक परिणाम नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की सोच, विश्वास और अपेक्षाओं का प्रतिबिंब है।

रवींद्र बास्के ने सभी मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारी संख्या में मतदान कर लोगों ने लोकतंत्र को और मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, जहां हर मत की अपनी महत्ता होती है और हर निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि वे जनभावनाओं का आदर करते हुए क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य करते रहेंगे। “जनता का विश्वास और निर्णय हमारे लिए मार्गदर्शन है, और हम उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं,”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!