वार्ड 28 में पोस्टर फाड़ने को लेकर ज़ेबा फरहीन का बयान, कहा – “विरोध हमारी जीत की आहट है”

वार्ड 28 में चुनावी माहौल के बीच बैनर–पोस्टर फाड़े जाने की घटनाओं पर प्रत्याशी ज़ेबा फरहीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लगातार उनके प्रचार सामग्री को नुकसान पहुँचाया जा रहा है, जो इस बात का संकेत है कि विरोधी उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हुए हैं।
ज़ेबा फरहीन ने अपने बयान में कहा कि उन्हें वार्ड के युवाओं, बहनों, बुज़ुर्गों और समर्थकों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है, और यही समर्थन उनकी जीत का आधार बनेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके किसी भी कार्यकर्ता ने कभी किसी प्रतिद्वंदी का पोस्टर या बैनर नहीं फाड़ा है।
उन्होंने विरोधियों से अपील करते हुए कहा कि यह बरकतों का महीना है, ऐसे समय में किसी का दिल दुखाना उचित नहीं है। छोटी और नकारात्मक हरकतें लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ हैं।
साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि ऐसी गतिविधियाँ बंद नहीं हुईं तो वार्ड 28 की जागरूक जनता इसका मजबूती से जवाब देगी।
अंत में उन्होंने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विकास, शांति और आपसी भाईचारे के साथ चुनाव मैदान में हैं।




