सराइकेला

चामारू पंचायत अंतर्गत नेगटासाई पुलिया के समीप सड़क दुर्घटना

दो युवक गंभीर

सरायकेला :चामारू पंचायत अंतर्गत नेगटासाई पुलिया के समीप आधी रात को मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहोश पड़े हुए थे। उसी दौरान घर जाने के क्रम में आज़ाद समाज पार्टी के सरायकेला जिला प्रभारी सह मजदूर नेता सनत सिंह सरदार की नजर घायलों पर पड़ी।

मानवीय पहल करते हुए सनत सिंह सरदार ने तत्काल जिला प्रशासन एवं एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सदर अस्पताल, सरायकेला भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान

बासुदेव सरदार (निवासी – बेगनाडीह) एवं

रवि गुप्ता (निवासी – आदित्यपुर, सालडीह बस्ती, आशियाना)

के रूप में हुई है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

समय पर सहायता मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देने के लिए सनत सिंह सरदार की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!