सराइकेला
आदित्यपुर के बेलडीह बस्ती में क्रिसमस त्योहार का हुआ भव्य आयोजन

ईसाई धर्म के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह की जन्म दिवस और उनके त्याग को याद करते हुए 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस मनाते हैं और उनको याद करते हैं।
आज के दिन ईसाई धर्म के लोग एक दूसरे से भेंट कर तोहफे देखकर खुशियों का इजहार करते हैं, ईसा मसीह पाप से बचने और सत्य के मार्ग पर चलने की राह दिखाते हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान खेलकूद व डांस प्रतियोगिता जैसे तरह-तरह के बच्चों के कार्यक्रम किए गए जिसमें लोगों ने काफी उत्साह और उमंग के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आज के त्यौहार को धूमधाम के साथ ईसाई धर्म के लोगों ने मनाया।
इस अवसर पर बेलडीह चर्च के पास्टर स्मिथ केरकेट्टा ने लोगों से सत्य के मार्ग और सच्चाई का साथ देने की बात कही।




