काशिफ रज़ा ने ताइक्वांडो व बॉक्सिंग चैंपियन अर्शी मारूफ को किया सम्मानित

जमशेदपुर के ज़ाकिरनगर की रहने वाली होनहार बेटी अर्शी मारूफ ने ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल और जंपिंग जैसे खेलों में कई मेडल और चैंपियनशिप जीतकर शहर और राज्य का नाम रोशन किया है।

आज अर्शी के आवास पर पहुँचकर आज़ाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने अर्शी मारूफ और उनके पिता मारूफ को सम्मानित किया। इस अवसर पर काशिफ रज़ा ने अर्शी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि देश की बेटियाँ जब आगे बढ़ती हैं तो देश को गर्व महसूस होता है।

अर्शी के पिता मारूफ एक छोटे कारोबारी हैं, लेकिन उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी की प्रतिभा को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। काशिफ रज़ा ने अर्शी के पिता से कहा कि आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी हर कदम पर अर्शी के साथ खड़ी है, और आने वाले समय में वह देश का नाम और भी ऊँचा करेगी—यही कामना है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में अर्शी को किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़े, तो पार्टी और संगठन हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
सम्मान पाकर भावुक हुई अर्शी मारूफ ने काशिफ रज़ा का आभार जताते हुए कहा,
“आप पहले व्यक्ति हैं जो मेरे घर आकर मेरा हौसला बढ़ाने आए हैं। इससे मुझे आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।”
काशिफ रज़ा ने समाज से अपील करते हुए कहा कि अर्शी के पिता मारूफ और उनकी पत्नी के संघर्ष, त्याग और समर्पण से समाज को सीख लेने की ज़रूरत है, ताकि बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।




